त्रिकोण बांसुरी के लाभ

Trikon basuri ke labh

 

 नकारात्‍मक ऊर्जा दूर करती है त्रिकोण बांसुरी

त्रिकोण बांसुरी, भगवान श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। जब श्रीकृष्ण बांसुरी बजाते थे तो पूरा गोकुल मुग्ध होकर उनकी बांसुरी सुना करता था। त्रिकोण बांसुरी सम्मोहन, खुशी व आकर्षण का प्रतीक मानी जाती है। कहते हैं कि बांसुरी बजाने पर उससे आने वाली आवाज से नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है। हर कोई इस संगीत की तरफ सहज ही आकर्षित हो जाता है। बांसुरी भगवान कृष्ण की प्रिय होने के कारण बहुत ही पवित्र मानी जाती है। पवित्र होने के साथ-साथ वास्तु में भी त्रिकोण बांसुरी का खास स्थान माना जाता है। अलग-अलग रंग और प्रकार की त्रिकोण बांसुरी अलग-अलग फल देने वाली मानी जाती है।

विचारों में सकारात्मकता आती है

ऐसी मान्यता है कि घर में  त्रिकोण बांसुरी जरूर रखना चाहिए, क्योंकि त्रिकोण बांसुरी रखने से घर में कई तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं। जिस घर में त्रिकोण बांसुरी रखी होती है परिवार के सदस्यों के विचार सकारात्मक होते हैं जिससे उन्हें सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार उल्लास को जीने वाले श्रीकृष्ण को त्रिकोण बांसुरी अत्याधिक प्रिय है। इसी वजह से बांसुरी को पवित्र और शुभ समझा जाता है। साथ ही श्रीकृष्ण की कृपा से सभी दुख और पैसों की तंगी भी दूर हो जाती है।

परस्पर प्रेम की भावना

त्रिकोण बांसुरी का स्वर प्रेम बरसाता है इसलिए जिस घर में त्रिकोण बांसुरी होती है या उसके स्वर गूंजते हैं, उस घर में प्रेम और उत्साह की कोई कमी नहीं रहती। यदि मानसिक चिंता अधिक रहती हो अथवा पति-पत्नी दोनों के बीच झगड़ा रहता हो, तो सोते समय सिरहाने के नीचे  त्रिकोण बांसुरी रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में बांसुरी होती है उस घर में भगवान श्रीकृष्ण की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा घर के सदस्यों में परस्पर प्रेम की भावना बनी रहती है और भीतरी शांति का अनुभव करते हैं।

घर में कहां रखें  त्रिकोण बांसुरी

  • घर में त्रिकोण बांसुरी ऐसे स्थान पर रखनी चाहिए, जहां से वह हमेशा आसानी से नजर आती रहे। किसी दीवार पर भी सुंदर सी  त्रिकोण बांसुरी लगाई जा सकती है। इससे घर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।
  • अगर घर में कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता हो, तो उसके कमरे के दरवाजे पर व उसके सिरहाने त्रिकोण बांसुरी का उपयोग अवश्य करना चाहिए।
  • अगर आपको व्यापार व नौकरी में लगातार असफलता मिल रही हो या मेहनत के अनुसार फल न मिल रहा हो, तो अपने कमरे के दरवाजे पर त्रिकोण बांसुरी लगाएं।
  • अगर आप आध्यात्मिक रूप से उन्नति चाहते है, या फिर किसी प्रकार की साधना में सफलता चाहते है तो, अपने पूजा घर के दरवाजे पर भी  त्रिकोण बांसुरी लगाये, शीघ्र ही सफलता प्राप्त होगी।
  • लेकिन इस बात का ध्यान देना जरूरी है कि त्रिकोण बांसुरी कभी भी सीधी नहीं लगानी चाहिए, बल्कि इसे हमेशा तिरछा लगाने से लाभ मिलता है। साथ ही बांसुरी का मुंह हमेशा नीचे रहना चाहिए।
बाजार में कई प्रकार की सुंदर और मनमोहक त्रिकोण बांसुरियां मिलती हैं। जैसे बांस की, लोहे की, स्टील की या अन्य किसी धातु की। सामान्यतया हमें घर में बांस की बनी हुई त्रिकोण बांसुरी ही रखना चाहिए। तो चलिए देर किस बात की अगर आपके घर में त्रिकोण बांसुरी नहीं है तो अपनी अगली शॉपिंग लिस्ट में इसका नाम भी शामिल कर लीजिए।
 * त्रिकोण बासुरी को आप अपने घर के द्वार पर लगाए जिससे नौकरी लगने की सम्भाबना बढ़ जाती है
* ज्योतिष के अनुसार त्रिकोण बांसुरी का इस्तेमाल अगर सोच समझकर किया जाए तो यह हमें कई प्रकार के दोषों से बचाती है।
 
*  त्रिकोण बांसुरी के संबंध में एक धार्मिक मान्यता है कि जब बांसुरी को घर के द्वार पर लगाया जाता है तो बुरी आत्माएं दूर हो जाती हैं।
 
* और जब बांसुरी को बजाया जाता है तो ऐसी मान्यता है कि घरों में शुभ चुम्बकीय प्रवाह का प्रवेश होता है।
 
* फेंगशुई विद्या के अनुसार त्रिकोण बांसुरी घर में रखना बहुत शुभ माना गया है। यह उन्नति और प्रगति दोनों देने में बहुत सहायक है। इस प्रकार त्रिकोण बांसुरी प्रकृ‍‍ति का एक अनुपम वरदान है।
* यदि सोच-समझकर इसका उपयोग किया जाए तो दोषों का बिना किसी तोड़-फोड़ के निवारण कर अशुभ फलों से बचा जा सकता है।
*  त्रिकोण  बांसुरी बांस से बनी होती है तथा इसके पौधे को दिव्य माना जाता है। अत: घर में  बासुरी का प्रयोग करके कई तरह से लाभ उठाया जा सकता है।
 
* ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति अपनी नौकरी से परेशान रहता हैं,  बांसुरी उसकी सारी मुश्किलें आसान कर सकता है।
 
* ज्यो व्यक्ति काफी मेहनत के बाद भी अपने बिजनेस में सफलता हासिल नहीं कर पाते उनके लिए बांस से बनी यह बांसुरी उन्नति और समृद्धि दोनों देने में सक्षम है। अत: उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करते हुए अपने दुकान की छत पर त्रिकोण बांसुरी लगानी चाहिए या टांग देनी चाहिए। यह बहुत ही सरल उपाय है जो आपको अपने बिजनेस में उन्नति के शिखर पर ले जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

यह जादुई त्रिकोण बांसुरी करेगी आपकी सारी इच्छाएं पूरी

घर में यहाँ राखी बांसुरी त्रिकोण करती है आपकी सारी इच्छाएं पूरी -Sukhi Life

त्रिकोण बांसुरी क्या है ??