यह जादुई त्रिकोण बांसुरी करेगी आपकी सारी इच्छाएं पूरी


[caption id="attachment_490" align="aligncenter" width="1018"]Trikon bansuri-यह जादुई त्रिकोण  बांसुरी करेगी आपकी सारी इच्छाएं पूरी Trikon Basuri -Sukhi Life[/caption]
हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति का वास हो, घर के सभी सदस्‍य स्‍वस्‍थ और खुशहाल जीवन जिएं और घर में अन्‍न और धन की कमी न हो। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इसके पीछे कहीं ना कहीं इन समस्याओं की जड़ आपके घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा है, जो ना ही आपको समस्याओं का कारण जानने देती है और ना ही निवारण। अगर आपको भी कुछ ऐसे ही हालातों का सामना करना पड़ रहा है तो इसके समाधान के लिए आपको परंपरागत वास्तु टिप्स अपनाना चाहिए और यह अचूक उपाय कुछ और नहीं बल्कि श्रीकृष्‍ण की प्रिय “ त्रिकोण बांसुरी“ है। जी हां त्रिकोण बासुरी को घर में रखने से नकारात्‍मक ऊर्जा दूर होती है।

नकारात्‍मक ऊर्जा दूर करती है त्रिकोण बांसुरी

त्रिकोण बांसुरी, भगवान श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। जब श्रीकृष्ण बांसुरी बजाते थे तो पूरा गोकुल मुग्ध होकर उनकी बांसुरी सुना करता था। त्रिकोण बांसुरी सम्मोहन, खुशी व आकर्षण का प्रतीक मानी जाती है। कहते हैं कि बांसुरी बजाने पर उससे आने वाली आवाज से नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है। हर कोई इस संगीत की तरफ सहज ही आकर्षित हो जाता है। बांसुरी भगवान कृष्ण की प्रिय होने के कारण बहुत ही पवित्र मानी जाती है। पवित्र होने के साथ-साथ वास्तु में भी त्रिकोण बांसुरी का खास स्थान माना जाता है। अलग-अलग रंग और प्रकार की त्रिकोण बांसुरी अलग-अलग फल देने वाली मानी जाती है।

विचारों में सकारात्मकता आती है

ऐसी मान्यता है कि घर में  त्रिकोण बांसुरी जरूर रखना चाहिए, क्योंकि त्रिकोण बांसुरी रखने से घर में कई तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं। जिस घर में त्रिकोण बांसुरी रखी होती है परिवार के सदस्यों के विचार सकारात्मक होते हैं जिससे उन्हें सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार उल्लास को जीने वाले श्रीकृष्ण को त्रिकोण बांसुरी अत्याधिक प्रिय है। इसी वजह से बांसुरी को पवित्र और शुभ समझा जाता है। साथ ही श्रीकृष्ण की कृपा से सभी दुख और पैसों की तंगी भी दूर हो जाती है।

परस्पर प्रेम की भावना

त्रिकोण बांसुरी का स्वर प्रेम बरसाता है इसलिए जिस घर में त्रिकोण बांसुरी होती है या उसके स्वर गूंजते हैं, उस घर में प्रेम और उत्साह की कोई कमी नहीं रहती। यदि मानसिक चिंता अधिक रहती हो अथवा पति-पत्नी दोनों के बीच झगड़ा रहता हो, तो सोते समय सिरहाने के नीचे  त्रिकोण बांसुरी रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में बांसुरी होती है उस घर में भगवान श्रीकृष्ण की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा घर के सदस्यों में परस्पर प्रेम की भावना बनी रहती है और भीतरी शांति का अनुभव करते हैं।

घर में कहां रखें  त्रिकोण बांसुरी

  • घर में त्रिकोण बांसुरी ऐसे स्थान पर रखनी चाहिए, जहां से वह हमेशा आसानी से नजर आती रहे। किसी दीवार पर भी सुंदर सी  त्रिकोण बांसुरी लगाई जा सकती है। इससे घर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।
  • अगर घर में कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता हो, तो उसके कमरे के दरवाजे पर व उसके सिरहाने त्रिकोण बांसुरी का उपयोग अवश्य करना चाहिए।
  • अगर आपको व्यापार व नौकरी में लगातार असफलता मिल रही हो या मेहनत के अनुसार फल न मिल रहा हो, तो अपने कमरे के दरवाजे पर त्रिकोण बांसुरी लगाएं।
  • अगर आप आध्यात्मिक रूप से उन्नति चाहते है, या फिर किसी प्रकार की साधना में सफलता चाहते है तो, अपने पूजा घर के दरवाजे पर भी  त्रिकोण बांसुरी लगाये, शीघ्र ही सफलता प्राप्त होगी।
  • लेकिन इस बात का ध्यान देना जरूरी है कि त्रिकोण बांसुरी कभी भी सीधी नहीं लगानी चाहिए, बल्कि इसे हमेशा तिरछा लगाने से लाभ मिलता है। साथ ही बांसुरी का मुंह हमेशा नीचे रहना चाहिए।
बाजार में कई प्रकार की सुंदर और मनमोहक त्रिकोण बांसुरियां मिलती हैं। जैसे बांस की, लोहे की, स्टील की या अन्य किसी धातु की। सामान्यतया हमें घर में बांस की बनी हुई त्रिकोण बांसुरी ही रखना चाहिए। तो चलिए देर किस बात की अगर आपके घर में त्रिकोण बांसुरी नहीं है तो अपनी अगली शॉपिंग लिस्ट में इसका नाम भी शामिल कर लीजिए।

Comments

Popular posts from this blog

घर में यहाँ राखी बांसुरी त्रिकोण करती है आपकी सारी इच्छाएं पूरी -Sukhi Life

त्रिकोण बांसुरी क्या है ??