त्रिकोण बांसुरी को घर में कैसे स्थापित करें

[caption id="attachment_482" align="aligncenter" width="1004"]Trikon bansuri-त्रिकोण बांसुरी को घर में कैसे स्थापित करें Trikon Bansuri - Sukhi Life[/caption]
                   बांसुरी  घर में रखने के लाभ:-

1). बांसुरी को आप अपने बेडरूम मैं रखें जिससे नौकरी लगने की संभावना बढ़ जाती है |
2). ज्योतिष के अनुसार बांसुरी का इस्तेमाल अगर सोच समझकर किया जाए तो यह हमें कई प्रकार के दोषों से बचाती है |
3). बांसुरी के संबंध में एक धार्मिक मान्यता है कि जब बांसुरी को हाथ में लेकर  हिलाया  जाता है तो बुरी आत्माएं दूर हो जाती हैं |
4). जब  बांसुरी को बजाया  जाता है तो ऐसी मान्यता है कि घरों में शुभ चुंबकीय प्रभाव का प्रवेश होता है |
5). फेंगशुई विद्या के अनुसार बांसुरी घर में रखना शुभ माना गया है उन्नति और प्रगति का एक अनुपम वरदान है |
6). यदि सोच समझकर बांसुरी का प्रयोग किया जाए तो दोषों का बिना किसी तोड़-फोड़ के निवारण कर अशुभ फलों से बचा जा सकता है |
7). बांसुरी बांस की बनी होती है तथा इसके पौधे को दिव्य माना जाता है अतः घर में बांसुरी का प्रयोग करके कई तरह से लाभ उठाया जा सकता है |
8). जो व्यक्ति काफी मेहनत करने के बाद भी असफल रह जाते हैं उनके लिए बांस की बांसुरी उन्नति और समृद्धि दोनों देने में सक्षम है |
पैकेट में रखी बांसुरी को कुछ इस तरह से तैयार करें:-
बांसुरी त्रिकोण का विशिष्ट फल प्राप्त करने हेतु बुधवार/ गुरुवार सर्वाधिक श्रेष्ठ दिन है प्रातः स्नान करके नीचे दिए गए बिंदुओं अनुसार इसे विधिवत तैयार करें :

1). श्री कृष्ण जी का ध्यान करते हुए तीन बांसुरी लेकर उन पर गंगाजल  छिड़के |
2). बांसुरी के त्रिकोण को इस तरह से पकड़े कि स्वर  छिद्र   बाहर की तरफ रहे जिससे सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सके |
3). अब पैकेट में रखे शुद्ध धागा से इसके कौनो को  बांधे  एवं मंत्र का उच्चारण करें  |

1).   ॐ कृष्णाय  वासुदेवाय हरये परमात्मने |
प्रणतः क्लेषनाशय गोविन्दाय नमो नमः ||

2).      ॐ नमः भगबते वासुदेवाय कृष्णाय |
क्लेषनाशय गोविन्दाय नमो नमः ||

4). अब मोर पंख को सीधा पकड़ते हुए त्रिकोण के एक कोने पर ऊपर की ओर---------------- |

बांसुरी को घर में रखने से परिवार के सभी कष्ट क्लेश दूर होते हैं परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है इस त्रिकोण को घर के द्वार पर किसी ऐसे स्थान पर रखें जहां से आते जाते लोगों की नजर इस पर पड़े साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि इसे साफ सुधरी जगह पर ही लगाएं यह और भी ज्यादा असरदार साबित होगा यदि प्रातः काल सूर्य की रोशनी इस त्रिकोण पर पड़े और शाम के समय चांद की रोशनी भी पढ़े साथ ही इस बात का ध्यान रखें यह त्रिकोण आप जिस जगह पर भी लगाएं पूर्ण रूप से मजबूती के साथ लगाएं बारिश के पानी से इसे कोई हानि नहीं होगी बस इस बात का ध्यान रखें कि यह टूट ना पाए साथ ही त्रिकोण के ऊपर मोर पंख का लगा रहना भी उतना ही जरूरी है क्योंकि पंख के बिना बांसुरी अधूरी है और बांसुरी के बिना श्री कृष्ण भी अधूरे हैं बांसुरी और पंख को स्वयं श्री कृष्ण का प्रतीक माना गया है इसे द्वार पर लगाते समय सकारात्मक भाव होना चाहिए बड़े-बड़े शास्त्रियों तथा पंडितों द्वारा अभी शुभ माना गया है इसे अपने घर के द्वार पर लगाने से परिवार के सारे संकट दूर होते हैं साथ ही साथ नकारात्मक शक्ति भी घर से कोसों दूर रहती हैं तथा इसे घर में लगाने से धन संपत्ति की भी वृद्धि होती है |

Comments

Popular posts from this blog

त्रिकोण बांसुरी के लाभ

घर में यहाँ राखी बांसुरी त्रिकोण करती है आपकी सारी इच्छाएं पूरी -Sukhi Life

Dhan prapti hetu ghar laaye Trikon basuri